दुनिया के सबसे मजेदार और अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्ट -1 // Top interesting world records in hindi 2021

By factshindime Apr 16, 2021

 हैलो नमस्कार दोस्तो आज हम आपको कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देने वाले है जिन्हे वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस ब्लॉग में हम आपको देश और दुनिया के कुछ रोचक और मजेदार वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देंगे। 

तो चलिए दोस्तो शुरू करते है।

 

दुनिया के सबसे मजेदार वर्ल्ड रिकॉर्ड

1. सबसे लंबी जीभ वाला इंसान

2. सबसे लंबी मूंछ वाला इंसान

3. सबसे बड़ी दाढ़ी वाली औरत

4. दाढ़ी से सबसे ज्यादा वजन उठाने वाला इंसान

5. सबसे अधिक ऊंचाई से छलांग लगाने वाला इंसान

6. सबसे लंबे बालों वाली लड़की

7. सबसे बड़ा मुंह खोलने वाला इंसान

8. रबर की तरह त्वचा वाला इंसान



1. सबसे लंबी जीभ वाला इंसान

आज हम आपको ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड से रूबरू करने वाले है जिन्हे जानकर आपको आश्चर्य होगा। दुनिया की सबसे लंबी जीभ अमेरिका के रहने वाले निक स्टोबर्ल (Nick Stoeberl ) की है जिसकी जीभ की लंबाई 10.1 सेमी यानी 3.97 इंच है। और निक स्टोबर्ल का कहना है कि वो अपनी जीभ से कोहनी को भी चाट सकते है।

2. सबसे लंबी मूंछ वाला इंसान

जैसा की लोग कहते है कि मूछ तो मर्द की शान होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा लंबी मूछें किसकी है। चलो मैं बताता हु। यह वर्ल्ड रिकार्ड भारत के जयपुर में रहने वाले 54 साल के राम सिंह चौहान के पास है इनकी मूछों की लंबाई 4.29 मीटर यानी 14 फीट है। 2010 में इनका नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।


3. सबसे बड़ी दाढ़ी वाली औरत

जैसे की हमने ऊपर वाले फैक्ट्स में सबसे बड़ी मूछ वाले मर्द की बात जानी। तो अब हम स्त्री की बात करेंगे। जी हां ब्रिटेन में रहने वाली हरनाम कौर के पास सबसे कम उम्र में सबसे बड़ी दाढ़ी रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।


4. दाढ़ी से सबसे ज्यादा वजन उठाने वाला इंसान

तो सबसे अजीब फैक्ट्स के पेज पर हम जानेंगे सबसे अजीब रिकॉर्ड। आप अपने दाढ़ी से कितना वजन उठा सकते है? तो आपका जवाब होगा मुश्किल से 1 किलो । लेकिन हम आपकी बात नही करेंगे क्योंकि इसका रिकॉर्ड जानकर आपको आश्चर्य होगा कि चीन के रहने वाले अनतनास कोंट्रीमास (Antanas Kontrimas) ने 2007 में अपनी दाढ़ी से 63.2 किलोग्राम की महिला को जमीन से 10 सेमी तक ऊपर उठाकर अपना नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। 


5. सबसे अधिक ऊंचाई से छलांग लगाने वाला इंसान

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई से छलांग लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड लुक आइकिंस(Luke Aikins) के नाम पर है जिन्होंने विमान के जरिए 25000 फीट यानी 7600 मीटर (7.6 किलोमीटर)  पर गए और वहा से बिना पैरासूट के ही छलांग लगा दी। और उनके साथ दो साथियों ने भी छलांग लगाई जिनके पास पैरासूट था। ताकि कुछ गड़बड़ होने पर उन्हें बचा लिया जाए। जमीन से थोड़ा ऊपर 30 गुणा 30 वर्गमीटर की जाली उनका इंतजार कर रही थी। लुक आइकिंस 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सिर्फ 2 ही मिनट में जाली में गिरे और उन्हें यकीन नही हो रहा था की उन्होंने यह महान कार्य कर दिया है।

6. सबसे लंबे बालों वाली लड़की

मूछ दाढ़ी की बात हो गई तो अब हम आपको बताते है दुनिया की सबसे लंबे बाल वाली लड़की जी हां भारत के गुजरात राज्य के मोडासा की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की निलांशी पटेल को दुनिया की सबसे लंबे बाल वाली लड़की के तौर पर माना जाता है और इनका नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। निलांशी पटेल के बालो की लंबाई 200 सेमी यानी 6 फीट 6.7 इंच है।

7. सबसे बड़ा मुंह खोलने वाला इंसान

क्या आप जानते है दुनिया में सबसे बड़ा मुंह किसका है जी हां मैं बात कर हा हूं एक ऐसे व्यक्ति की वो जब मुंह खोलता है तो ऐसे लगता है जैसे जैसे कोई पिटारा खोल दिया हो और हम उसमे सामान भी रख सकते है जी आपको मजाक लग रहा है पर यह सच है कि अंगोला (Angola) देश के रहने वाले फ्रांसिस्को डोमिंगो जोआक्विम (Francisco Domingo Joaquim) नाम के एक शख्स के पास सबसे बड़ा मुंह खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसका मुंह 17सेमी तक खुल सकता है और एक पूरा कोल्ड्रिंक के कैन को अपने मुंह में पूरी तरह से अंदर रख सकता है।



8. रबर की तरह त्वचा वाला इंसान

दोस्तो आपकी त्वचा आपके शरीर से खींचने पर बढ़ती है?  क्या उसमे कोई ढीलापन है? तो यह सब के साथ होता सबकी त्वचा थोड़ी बहोत ढीली होती है मगर हम आज आपको बताएंगे ऐसे इंसान से जिनकी त्वचा का ढीलापन देखकर आप चौंक जाएंगे। यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले गैरी टर्नर (Garry Turner) की त्वचा इतनी ढीली है की वो अपने गले की त्वचा को रबर की तरह खींचकर अपने नाक तक मुंह को ढक सकते है। और उनके पेट की त्वचा को शरीर से 15.8सेमी तक खींचकर उन्होंने अपना नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

9. सबसे बड़ी बाहर दिखने वाली आंख

जब हम छोटे बच्चे थे तो कोई बड़ा हमे आंख बड़ी करके देखते थे। और हम उनसे डरते थे लेकिन हम आज ऐसे शख्स की बात करने वाले है जिनकी आंखे देखकर बड़े लोग भी डर सकते है। यूनाइटेड स्टेट्स के रहने वाली किम गुडमैन (Kim Goodman) ऐसी महिला है जिनकी आंखे 12मिमी तक बाहर आती है और जिसे देखने से सामान्य लोगो को डर लग सकता है। 2007 में इनकी आंखे तुर्की में मापी गई। और इनका नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया।


10. सबसे बड़ी पगड़ी वाला इंसान

 जैसा कि हम सब जानते हैं। कि एक भारतीय नागरिक के लिए अपनी वेशभूषा कितनी ज्यादा कीमती मानी जाती है और ऐसे ही भारत के कई राज्यों में संस्कृति को बड़ा महत्व दिया जाता है जैसे की एक राजस्थानी और पंजाबी अपनी पगड़ी को अपनी शान मानते है। तो आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी के बारे में जो राजस्थान में बनाई गई। राजस्थान राज्य के बीकानेर में रहने वाले पवन व्यास ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी। इस पगड़ी में लगे कपड़े की कुल लंबाई 478 मीटर है। इस पगड़ी में लगाए गए कपड़े से लगभग 55 आम पगड़ियां बनाई जा सकती है। आपको बता दे की एक आम पगड़ी की औसतन लंबाई 8.6 मीटर होती है। और पवन व्यास ने बताया की इससे पहले 400 मीटर की पगड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड था जो की उन्होंने तोड़ दिया और अपना रिकॉर्ड बना दिया।


यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।
दुनिया के सबसे मजेदार और अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्ट -1

अगर आपको इसी तरह के और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में जानना है तो हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं हम आपके लिए दुनिया के सबसे मजेदार और अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्ट 2 जरूर लाएंगे।



Related Post

4 thoughts on “दुनिया के सबसे मजेदार और अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्ट -1 // Top interesting world records in hindi 2021”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *