राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी // Top facts about rajasthan in hindi 2021

By factshindime Apr 22, 2021

 हैलो नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका फिर से एक नए ब्लॉग में आज हम आपको बताएंगे राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। राजस्थान शब्द का अर्थ राज-किंग्स, स्थान-प्लेस अर्थात राजाओं का स्थान। राजस्थान भारत का अनोखा राज्य है जहां पर लोग और वहा की बोली लोगो कोअपनी ओर आकर्षित करती है। और वहा के पशु पक्षी, महल, रेगिस्तान आदि अनेक चीज लोगो को अपनी ओर खींचती है।

 

राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

1. राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी इस कारण से हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

2. राजस्थान की राजधानी और गुलाबी शहर(Pink City) के नाम से मशहूर शहर जयपुर को सवाई जयसिंह द्वितीय ने सन् 1727 में बसाया था। जयपुर को भारत के सबसे पुराने सुव्यवशित शहरों में से एक माना जाता है।

3. राजस्थान के जयपुर को गुलाबी शहर (Pink City) इसलिए कहा जाता है क्योंकि गुलाबी रंग मेहमानों के आदर सत्कार के साथ स्वागत का प्रतीक है इसीलिए जब 1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स के जयपुर आने की खबर मिली तो उनके स्वागत के लिए महाराजा सवाई मानसिंह ने पूरे शहर को गुलाबी रंग से पुतवा दिया था। तब से उस शहर का नाम गुलाबी शहर (Pink हीCity) पड़ गया।

4. राजस्थान का पिंक सिटी (जयपुर) अपराधों के मामले में सबसे कम अपराध दर वाला शहर है इसी वजह से इसे भारत में सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। और जयपुर पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती है।

5. हवामहल जयपुर का प्रसिद्ध और आकर्षक स्थल है। महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने सन् 1799 में इस महल को बनाया था। हवामहल में कुल 953 खिड़कियां है जिससे हवा आ जा सके। और इसी वजह से इस महल को विश्व भर में हवामहल के नाम से जाना जाता है।

राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

6. राजस्थान के उदयपुर शहर की स्थापना महाराणा उदयसिंह ने सन् 1559 में की थी। उदयपुर का पुराना नाम ‘शिवि’ था उदयपुर को वेनिस ऑफ द ईस्ट के नाम से भी जाना जाता है। और यहां की हवेलिया और महल देखकर दुनिया भर के पर्यटक आकर्षित होते हैं।

7. राजस्थान के जैसलमेर शहर को गोल्डन सिटी भी कहा जाता है जैसलमेर राजस्थान की शाही महलों और लड़ने वाले ऊंटों के साथ एक रेतीले रेगिस्तान के आकर्षण का प्रतीक है। और अपने अलग अंदाजीय भोजन और दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। 

8. रेगिस्तानी भूमि होने के बावजूद, राजस्थान में केवल रेत ही नही बल्कि चारागाह भी है। राजस्थान एक ऐसा स्थान है जहां आप किसी भी अन्य मवेशियों की तरह ऊंटो को देख सकते है। 

9. जैसलमेर के बारे मे एक दिलचस्प बात यह है कि जैसलमेर जिले का कुलधारा गांव पिछले 170 सालों से वीरान पड़ा हुआ है। इस गांव के लोगो ने रातों रात इस गांव को खाली करके किया था और चले गए थे। ऐसा मानना है कि जाते जाते लोग श्राप देकर गए थे कि यहां कभी कोई नही बच पाएगा तब से यह गांव विरान पड़ा है।

10. राजस्थान में चलने वाली Palace on Wheels रेल दुनिया की सबसे शानदार ट्रेनों में से एक है। यह ट्रेन यात्रियों को मिलने वाली खास सेवाओं के लिए देश विदेश में काफी मशहूर है। इस ट्रेन का प्रति व्यक्ति एक रात का किराया करीब 43,000 रूपए है।

राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

11. राजस्थान के कुंभलगढ़ किले में 38 किमी लंबी दीवार है, और यह, चीन की महान दीवार के बाद दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। यह किला राजस्थान में दूसरा सबसे बड़ा किला है। और राजस्थान के सबसे बड़े किले की बात करे तो वह चितौड़ किले को माना जाता है।

12. राजस्थान राज्य में कई प्रेतवाधित स्थान है इसमें भानगढ़ किला सूची में सबसे ऊपर है। यह भारत में सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक है।

13. रेगिस्तानी भूमि होने के बावजूद है राजस्थान का एक रोचक तथ्य है कि यह शीर्ष 5 शहरों में शामिल है जिसमे सबसे ज्यादा झीले है। भारत की सबसे बड़ी सांभर सॉल्ट लेक (inland Salt Lake ) थार रेगिस्तान में है।

14. राजस्थान राज्य के आकर्षक वन्यजीव अभ्यारण्य बाड़मेर और जैसलमेर शहर में स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क भारत के सबसे बड़े पार्क में से एक है।

15. राजस्थान राज्य में माउंट आबू पर्वत सबसे आकर्षक स्थल है। माउंट आबू को राजस्थान शिमला भी कहा जाता है। और आप जब माउंट आबू की सभी जगह घूमेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि आप राजस्थान में हो।

माउंट आबू के ऊपर एक पर्वत शिखर है जो कि उस पर्वत का नाम वहा के पूर्व गर्वनर के नाम पर रखा गया।

राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

16. राजस्थान राज्य के जोधपुर का मेहरानगढ़ किला एक महत्त्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में से एक है। मेहरानगढ़ किले को कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म में चित्रित किया गया है। जिसमे द डार्क नाइट राइज (2012), द जंगल बुक(1994) और आवारापन(2007) शामिल है।

17. थार रेगिस्तान भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक सीमा को बनाता है। रेगिस्तान लगभग 120,000 वर्ग मील का है, जिसका 90 फ़ीसदी हिस्सा राजस्थान में है और बाकी का हिस्सा पाकिस्तान में है।

18. राजस्थान राज्य के बीकानेर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर देशनोक नामक स्थान में स्थित करणी माता मंदिर को चूहा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। करणी माता मंदिर में लगभग 25,000 काले चूहे रहते है। यहां चूहों को बहुत ही शुभ माना जाता है, और भक्त बड़ी श्रद्धा से उन्हे प्रसाद देते हैं।

19. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म राजस्थान के मंदौर शहर में हुआ था। इसीलिए लोग रावण को राजस्थान का जमाई मानते है।

20. राजस्थान राज्य के पाली जिले स्थित ओम बन्ना सा का मंदिर अन्य मंदिरों से बिलकुल अलग है यहां इस मंदिर की विशेषता है कि यहां भगवान की मूर्ति की नही बल्कि एक मोटरसाइकिल और उसके साथ रखी ओम बन्ना सा ठाकुर की फोटो है जिसकी लोग पूजा करते है।

राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। इस ब्लॉग को अपने दोस्तो के साथ शेयर करके हमे सपोर्ट जरूर करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *