साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी !! Interesting facts about Snakes In hindi

By factshindime Apr 30, 2021

 हेलो नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सब का फिर से एक नए ब्लॉग में आज हम आपको बताएंगे साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी जिसे जानकर आश्चर्य होगा और बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी

चलिए शुरू करते हैं।


साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी

1. सांपो का आस्तित्व इस धरती पर डायनासोर के समय से यानी 130 मिलियन सालों से है।

2. दुनिया में सांपो की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है जिसमे से लगभग 20% प्रजातियां ही जहरीली होती है।

भारत में सांपो की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती है जिसमे से 50 प्रजातियां ही विषैली होती है।

3. भारत में हर साल लगभग 2 लाख 50 हजार लोग सांप काटने के शिकार हो जाते है जिसमे से करीब 50 हजार लोगो की मौत हो जाती है। लेकिन सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 20 हजार लोग ही दिखाए जाते है।

दुनिया भर में हर साल लगभग एक लाख से अधिक लोगों की सांप काटने की वजह से मौत हो जाती हैं।

4. कोई भी सांप बिना छेड़े किसी को नही काटता है, सांप के काटने की ज्यादातर घटनाएं गलती से सांप पर पैर पड़ने की वजह से होती है।

5. सबसे लम्बा सांप “पाइथन रेटिकुलटेस” ( Python Reticulatus) होता है जिसकी लंबाई लगभग 30 फ़ीट तक होती है।

साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी


6. साँप किसी भी चीज को चबाकर नही खाते बल्कि सीधे ही निगल जाते हैं. साँप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है. अफ्रीका का अजगर तो छोटी गाय को भी निगल जाता है. नेशनल ज्योग्रफिक(National geography) के मुताबिक, सांप एक बार में खुद से 70 से 100 प्रतिशत बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं।

7. पानी में रहने वाले सांप अपनी त्वचा से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है। साँपो को पानी की जरूरत भी ज्यादा नही होती. यह अपने शिकार से ही पानी प्राप्त करते है। कई सांप काफी दिनों तक भूखे रह सकते हैं। जैसे कि किंग कोबरा बिना खाए महीनों तक रह सकता है।

8.  सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं।

9. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमीन से लगाकर 

 से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसुस कर लेता है जिससे भुकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तुफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है।

10. वैसे तो सांप दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं, लेकिन सांपों को ठंड पसंद नहीं है।

साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी


11. सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं।

12. दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले “हॉर्नड वाईपर” (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है। सिंग वाला वाईपर स्नेक।

13. सांपो से जुड़ा एक और महत्व्पूर्ण तथ्य यह भी है की साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है। साँप को कोई आवाज सुनाई नहीं देती. साँप बहरे होते हैं. हवा में पैदा होने वाली ध्वनि तरंगो का साँप पर कोई प्रभाव नही होता. बीन की आवाज सुनकर साँप का आना केवल लोगों में फैला भ्रम है.

14. शेर जैसे भयंकर जानवर को तो हम मानव थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते हैं पर साँप को नहीं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साँप कुछ सीख ही नही सकते. उनके दिमाग में अन्य जीव की तरह सेरिब्रल हेमीस्फियर नही पाया जाता है. दिमाग का यही हिस्सा सीखने की क्रिया को नियंत्रित करता है. साँप के दिमाग में यह हिस्सा ही नही होता, इस लिए वह कुछ सीखते ही नही है.

15. हरा एनाकोन्डा सबसे लंबा सांप नहीं, बल्कि सबसे वजनी सांप होता है। ये 550 पाउंड तक के हो सकते हैं।

साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी

16. ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है। यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर।

17. किंग कोबरा जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लंम्बाई 18 फुट तक होती है. इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मि. ली. मात्रा 20 आदमी या 1 

18. अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है।

19. दुनिया का सबसे खतरनाक साँप Saw-Scaled Viper है,जो हर साल अन्य सांपो की तुलना में अधिक लोगों को काटता है।

20. कुछ सापं दो साल तक भोजन किए बिना जीवित रह सकते है।

साँपो से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानने के लिए हमारी साइट को शेयर करें और हमे सपोर्ट जरूर करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *