Top 30 interesting Psychology Facts in Hindi 2021 – 30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।

By factshindime Apr 9, 2021

हैलो दोस्तो स्वागत है आपका फिर से एक ब्लॉग में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे रोचक मनोविज्ञान तथ्य जिसे आपने नही सुना होगा।


30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।


1. हमारे फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल का सीधा संबंध हमारे मस्तिष्क से है जब हम अच्छे और साफ कपड़े पहनते है तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। जैसे की अगर आप किसी विशेष व्यक्ति से मिलने जाने से पहले सोचते है उनके सामने इस तरह के कपड़ो या इस तरह बनकर नही जाना है।

2. जो लोग ज्यादा वफादार और ईमानदार होते है वह लोग अक्सर ज्यादा कसमें खाते हैं।

3. कई शोधों के अनुसार अन्य महीनो में पैदा हुए बच्चो की तुलना में ‘मई’ के महीने में पैदा हुए बच्चे वजन में भारी होते है।

4. पैसा एक व्यक्ति केवल तब तक खुशी दे सकता है जब तक उसकी निश्चित सीमा पार ना हो। अध्ययन बताते हैं कि जब हमारी आय एक निश्चित बिंदु तक बढ़ जाती है, तो हम खुश महसूस करते हैं। उस बिंदु के बाद पैसा उतना मायने नहीं रखता। इसलिए हर व्यक्ति को पैसे के साथ साथ अपने आप को और परिवार को भी समय देना चाहिए।

5. जो व्यक्ति ज्यादा हंसते हुए दिखाई देते है अक्सर उन लोगो के पास अधिक दर्द होता है और उनमें सामान्य लोगों की तुलना में अधिक दर्द सहने की क्षमता होती है।

30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।


6. कई शोधों से ज्ञात हुआ है कि जब कोई व्यक्ति संपति खरीदने की बजाय अगर अपने अनुभवों ( जैसे-खेल , सिनेमा, वाहन, या यात्रा) पर पैसे खर्च करे तो उस व्यक्ति को अधिक संतुष्टि होती है। अनुभवों पर पैसा खर्च करने से इंसान अधिक मिलनसार और तनावमुक्त महसूस करते है।

7. आप एक समय में केवल 3 से 4 चीजों को ही याद रख सकते है।

8. जिन लोगों का IQ लेवल ज्यादा होता है वह वयक्ति हर समय अपने दिमाग में कोई ना कोई समस्या हल कर रहा होता है और इसी वजह से वह व्यक्ति ज्यादा सामाजिक नही हो पाते और उनके दोस्त भी बेहद कम होते है।

9. जो लोग हमेशा डिप्रेशन से ग्रसित होते हैं वह बहुत से रंगों को समझ नहीं पाते और ना ही ज्यादा अंतर कर पाते है। ऐसे लोगों की रंगों के प्रति संवेदनशीलता समाप्त हो जाती है।

10. डिप्रेशन में जाना अत्यधिक सोचने का नतीजा है। इस समय हमारा दिमाग उन समस्याओं का निर्माण करता है जो वास्तव में होती ही नहीं है।

30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।

11. जिन लोगों को बहोत तेज गुस्सा आता है वे उस समय गहरे तनाव या अकेले होते है उन्हे तुरंत प्यार और अपनेपन की जरूरत होती हैं।

12. जो लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं वे दूसरों के झूठ को  पकड़ने में भी माहिर होते हैं।

13. जो व्यक्ति दूसरो को खुश करने की कोशिश करता है वह इंसान खुद में बहोत ही अकेला और दुखी होता है।

14. एक व्यक्ति आम तौर पर सच्ची कहानी बताते समय कहानी के हालातो के साथ अपने हाथो को हिलाता है। लेकिन झूठी कहानी बताते वक्त उस व्यक्ति के हाथ स्पष्ट रूप से नही हिलेंगे।

15. हम अपने दिमाग को 100% लापरवाह नही बना सकते। दिमाग का कोई ना कोई हिस्सा अपने दिमाग के प्रति सतर्क रहता है।

30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।


16. जो कपल अपने रिश्ते में खुश नही रहते है वह सिंगल लोगो की तुलना मे ज्यादा उदास और अकेलापन महसूस करते है।

17. यदि आप अपने लक्ष्य दूसरो को बताते है तोआपके सफल होने की संभावना कम हो जाती है। क्युकी इससे आप अपना मोटिवेशन खो देते है। और आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाता है।

18. देर रात को बात करने पर ज्यादातर लोग सच बोलते है क्युकी पूरे दिन की थकान के कारण दिमाग ज्यादा सोच नही पाता है और ईमानदारी से जवाब देते है।

19. अपने आप को अपने काम में व्यस्त रखने से हम ज्यादातर खुश होने लगते है। इसका कारण है कि जब हम व्यस्त होते है तो हमारा दिमाग हमे अपने जीवन में नकारात्मक चीजों को सोचने से रोकता है।

20. हमारा मस्तिष्क हमेशा समस्याओं को खोजने की कोशिश करता रहता है। क्योंकि यह उन्हे हल करने के लिए उसी हिसाब से डिजाइन किया गया है यही मुख्य कारण है कि हमे बार बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।


21. हम किसी भी चीज को अपनी आंखो से नही बल्कि अपने दिमाग की मदद से देख पाते है। आंख सिर्फ जानकारी को प्राप्त करने का काम करती है और दिमाग तक पहुंचाती है और दिमाग उस छवि का संग्रहण करता है।

22. शरीर की हर कोशिकाओं पर हमारे विचारों का प्रभाव पड़ता हैं। यदि आपके विचारों में नकारात्मकता ज्यादा है तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है  जिससे आप बहुत ज्यादा बीमार रहते हैं।

23. किसी भी व्यक्ति के गले लगने पर हम तनाव मुक्त और तरव ताजा महसूस करते हैं। किसी व्यक्ति के 20 सेकंड्स से ज्यादा देर तक गले लगने पर हम उस व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने लगते हैं।

24. जैसे ही लोगों को सत्ता या पॉवर मिलती है, वो अन्य लोगों को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। अक्सर ताकत किसी भी इंसान को दूसरों की परवाह न करना सिखा देती हैं। और अपने आप सबसे बड़ा आदमी समझने लगता है।

25. कई शोधों से पता चला है कि महिलाएं औसतन 47 घंटे और 15 मिनट से ज्यादा किसी भी सीक्रेट बात को अपने मन में नहीं रख सकती हैं।

30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते।


26.  जब आप पढ़ते हैं, तो आप संगीत सुनकर अधिक सीख सकते हैं।  संगीत सुनने से आपको अपने मस्तिष्क के उन हिस्सों को जोड़ने में मदद मिलती है जो आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं।

27. दुनिया के 68% लोग फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम के शिकार हैं ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ में ऐसा महसूस होता है कि हमारा मोबाइल फोन वाईब्रेट हो रहा है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं हो रहा होता है।

28. क्या आप को पता है आपका पसंदीदा गाना आपका पसंदीदा क्यों होता है क्योंकि आपका पसंदीदा गाना वही होता है जो आपके वास्तविक जीवन की  भावनात्मक घटनाओं से जुड़ा होता है जिसे सुनकर आपको खुशी मिलती है और आप बार बार सुनते है और वह गाना आपका पसंदीदा गाना बन जाता है।

29. रात में बिस्तर पर सोने से पहले आप जिस  किसी के बारे मे सोचते रहे होते है वह या तो आपकी खुशी का कारण होता है या फ़िर आपके दुःख का कारण होता है।

30. आमतौर पर लोग अच्छी और सच्ची बातों पर विश्वास नहीं करते और गलत और बुरी बातों पर विश्वास बहुत ही जल्दी कर लेते है। किसी के बारे में अच्छी बात सुनकर लोग एक बार उस व्यक्ति से पूछते जरूर है मगर बुरी बातो पर तुरंत विश्वास कर लेते है।

धन्यवाद यहां तक पढ़ने के लिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *