भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी || Interesting facts about indian railway in hindi 2021

By factshindime Jul 22, 2021

 

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी || Interesting facts about indian railway in hindi 2021
भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


1. भारतीय रेलवे 164 साल का हो चुका है। यानी भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन 164 साल पहले 16 अप्रैल को मुंबई से थाने के लिए रवाना की गई थी।

2. भारतीय रेलवे में 15 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का नौवा सबसे बड़ा नियोक्ता है।

3. भारत देश में कुल 7,500 रेलवे स्टेशन हैं। और भारत का पहला कंप्यूटर बेस्ड टिकट रिजर्वेशन नई दिल्ली में साल 1986 में शुरू किया गया था।

4. भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in दुनिया की सर्वाधिक देखी गई वेबसाइट में से एक है। इस वेबसाइट पर हर मिनट लगभग 12 से14 लाख विजिटर ऑनलाइन होते हैं।

5. भारत का रेल नेटवर्क इतना बड़ा है कि पटरियों से पृथ्वी को एक बार घेरा जा सकता है।

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


6. एक ट्रेन ड्राइवर यानि लोको-पायलट को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से भी अधिक सैलरी मिलती है। भारतीय लोको पायलट को लगभग 1 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलती है।

7. भारतीय रेलवे की सबसे ज्यादा धीमी गति से चलने वाली ट्रेन मेट्टुपलायम ऊटी निलगिरी पैसेंजर ट्रेन है। ये ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलती है।

8. आजकल भले ही ट्रेनों में प्लेन जैसे टॉयलेट की सुविधा मिल पा रही हैं मगर यह सफलता काफी समय बाद भारतीय रेल को मिली है। साल 1909 से पहले भारतीय ट्रेनों में टॉयलेट की सुविधा नहीं होती थी।

9. भारतीय रेलवे हर रोज 11,000 ट्रेनों का काम संभालता है। और पूरे भारत  देश में रोजाना ढाई करोड़ से भी अधिक लोग एक जगह से दूसरी जगह आते-जाते हैं। ये संख्या कई देशों की जनसंख्या से भी अधिक है।

10. भारतीय रेल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाने की तैयारी में है। जम्मू-कश्मीर में स्थित चेनाब नदी के ऊपर ये विशाल पुल बनाया जाएगा जिसकी ऊंचाई आइफिल टॉवर से भी अधिक होगी।

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


11. भारत देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 11.215 किलोमीटर लंबी है। यह जम्मू और कश्मीर में स्थित पीर पंजल रेलवे सुरंग है।

12. दुनिया का सबसे लंबा प्लैटफॉर्म भले ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन माना जाता हो लेकिन दुनिया का सबसे लंबा नाम वाला रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश के पास है। आंध्र प्रदेश में स्थित Venkatanarasimharajuvaripeta स्टेशन है, जिसे सबसे लंबा नाम वाला स्टेशन माना जाता है।

13. सबसे बड़े स्टेशन की बात हो गई तो अब आपको बताते है कि सबसे छोटे नाम का खिताब ओडिशा में स्थित स्टेशन ईब के पास जाता है। यह नाम ईब नदी के नाम पर रखा गया था।

14. भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित भारतीय रेलवे म्यूजियम एशिया का सबसे बड़ा रेलवे म्यूजियम है। रेलवे के मैस्कॉट भोली हाथी है, जो एक गार्ड है।

15. भारत देश में सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस को कहा जाता है। ये दिब्रुगढ़ से रवाना होकर कन्याकुमारी तक 4,273 किलोमीटर का सफर तय करती है।

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


16. त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस भारत की इकलौती ऐसी ट्रेन है जो बिना रुके 528 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। ये कोटा से रवाना होकर वडोदरा तक का सफर बिना रुके ही पूरा करती है।

17. और भारत की सबसे ज्यादा स्टॉपेज वाली  ट्रेन हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस है। इसमें कुल 115 स्टॉपेज पड़ते हैं।

18. भारत की सबसे कम सफर नागपुर और अजनी स्टेशन के बीच है। ट्रेन इन दो स्टेशनों के बीच सिर्फ 3 किलोमीटर का ही सफर तय करती है।

19. नवापुर, भारत का इकलौता ऐसा स्टेशन है जो दो राज्यों के बीच बांटा हुआ है। ये स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर बना है और इसे दोनो राज्यो में आधा-आधा बंटा हुआ है।

20. लखनऊ रेलवे स्टेशन भारत देश का सबसे व्यस्त स्टेशन है। यहां रोजाना 64 ट्रेनों की आवाजाही होती है।

21. गुवाहटी-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की ऐसी ट्रेन है जिसपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता। ये औसतन 10 से 12 घंटे की देरी से ही चलती है।

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और अपने दोस्तो को शेयर करके हमे सपोर्ट जरूर करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *