महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी !! Interesting facts about Ms Dhoni in hindi 2021

By factshindime Jul 8, 2021

 

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी !! Interesting facts about Ms Dhoni in hindi 2021


महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


1. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची(झारखंड) में एक राजपूत परिवार में हुआ था। एमएस धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड में है।

2. महेंद्र सिंह धोनी के पिताजी का नाम पान सिंह और माताजी का नाम देवकी देवी है। नौकरी के कारण धोनी के पिताजी को उत्तराखंड से झारखंड आकर बसना पड़ा था।

3. एमएस धोनी की एक बहन जयंती गुप्ता और एक भाई नरेंद्र सिंह धोनी है। एमएस धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी राजनीती से जुड़े हुए हैं।

4. कहा जाता है कि एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट के फैन हैं। और अभिनेताओं में एमएस धोनी जॉन अब्राहम के बहुत बड़े फेन थे। जॉन अब्राहम को देख कर ही एमएस धोनी ने अपने बाल लम्बे रखे हुए थे।

5. जॉन अब्राहम की तरह ही महेंद्र सिंह धोनी के पास भी बाइकों का एक बड़ा अच्छा कलेक्शन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

6. एमएस धोनी की 2010 में साक्षी से शादी हो गयी। एमएस धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा धोनी है। जो इंस्टाग्राम पर उनके पापा के साथ दिखाई देती है।

7. महेंद्र सिंह धोनी दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज भी हैं।

8. एमएस धोनी भारत के पहले कप्तान बने थे जिन्होंने 100 से अधिक ओडीआई मैच जितवाए।

9. महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान है जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। 2011 में वनडे विश्व कप, 2007 में 20-20 विश्व कप, तथा 2013 में चैंपियन ट्रॉफी में भारत को विजयी बनाया था।

10. 2007 में एमएस धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार मिला था।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


11. भारत का चौथा सर्वोच्च पुरुस्कार पद्मश्री से 2009 में MS धोनी को नवाजा गया था।

12. 2011 में एमएस धोनी को सेना में कैप्टन की उपाधि दी गई।

13. एमएस धोनी को 2018 में पद्मभूषण से भी नवाजा गया।

14. अपने अलग अंदाज में Ms धोनी हेलीकॉप्टर शॉट को लगाकर लोगो के लोकप्रिय बने है जो आज उनके नाम का पर्याय बन गया है। उन्होंने अपने दोस्त संतोष लाल से इस शॉट को सीखा था जो खुद भी एक पेशेवर क्रिकेटर थे।

15. 183 रन एकदिवसीय मैचों में एमएस धोनी का सर्वोच्च स्कोर है, यह स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जयपुर में बनाया गया था। उन्होंने 145 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और पांच छक्के जड़े थे। यह आज तक, एक विशेषज्ञ विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा वनडे में सर्वोच्च स्कोर बना हुआ है।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी !! Interesting facts about Ms Dhoni in hindi 2021

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


16. एमएस धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अब तक खेले गए वर्ल्ड कप टी-20 के सभी मैचों में कप्तानी की है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक विश्व कप में कुल 28 मैच खेले हैं. अब तक T20 में औसत 31.42 है। 

17. आप की जानकारी के लिए बता दे कि माही न केवल एक प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी हैं, बल्कि उन्होंने फ़ुटबॉल में भी अच्छी भूमिका निभाई है। इन दोनों खेलों के अलावा, वह बैडमिंटन कोर्ट में भी अपना अच्छा तालमेल रखते थे।

18. महेंद्र सिंह धोनी ने रणजी ट्रॉफी की शुरुआत बिहार के लिए सीज़न 1999-2000 में अठारह साल की उम्र में ही कर दी थी। भारत में उनके जैसे बहु-प्रतिभाशाली एथलीट का होना बहुत अच्छी बात है। एमएस धोनी ने अपने डेब्यू मैच में 68 रन बनाये थे।

19. महेंद्र सिंह धोनी इस समय 40 बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर रहे हैं। जिसमे रीबॉक, पेप्सी के प्रॉडक्ट भी शामिल हैं। वे शाहरुख खान के बाद सबसे ज्यादा विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटी बने हैं। शाहरुख खान के पास 21 ब्रांड्स हैं।

20. 2011 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की जीत तक उनके जीवन और क्रिकेट जीवन के बारे में 2016 में, एक बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बनाई गई है। जिन लोगों ने यह कहानी देखी है, उन्हे यह पहले से ही ज्ञात है कि MS धोनी खड़गपुर के स्टेशन पर एक टिकट संग्रहकर्ता हुआ करते थे, जो कि अभी तक वह प्रतिष्ठित क्रिकेटर माने जाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


21. महेंद्र सिंह धोनी के लाइफ पर बनी फिल्म “एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” है। जिसमे सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय किया था। और इस फिल्म में एमएस धोनी के किरदार को निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत इस समय हमारे बीच नहीं रहे। We miss u sushant sir…😘😘

22. MS धोनी ने अपने कैरियर में कुल 90 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और 278 वनडे मैचों में भी टीम की कमान को संभाला है। वहीं एमएस धोनी T-20 मैचों में कुल 71 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

23. जून 2015 में, फोर्ब्स ने महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची में 23 वें स्थान पर रखा था।

24. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

25. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग एमएस धोनी ने की है। प्रारूप में 538 मैचों में, उनके पास 195 स्टंपिंग हैं, दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा (139) और तीसरे पर रोमेश कालुविथाराना (101) हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


26. एमएस धोनी ने 2016 में लगातार छठा आईसीसी T-20 विश्व कप खेला था।

27. T-20 वर्ल्ड कप 2007 को कोई नही भूल सकता जब आखिरी ओवर के लिए जोगिंदर शर्मा को ओवर देने का साहसिक निर्णय लिया था। यहां तक कि जोगिंदर शर्मा को भी यह उम्मीद नहीं थी कि आखिरी ओवर के लिए माही उन्हें बुलाएँगे। अपने इस फैसले से धोनी ने सबको बता दिया कि उनके बारे में कोई भी अनुमान लगा पाना इतना आसान नहीं है।

और पढ़ें…


विराट कोहली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी

सचिन तेंदुलकर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी

Tags:-

Amazing facts about Ms dhoni in hindi

Interesting facts about Ms dhoni in hindi

Ms dhoni facts in Hindi 

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और अपने दोस्तो को शेयर करके हमे सपोर्ट जरूर करे।

Related Post

One thought on “महेंद्र सिंह धोनी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी !! Interesting facts about Ms Dhoni in hindi 2021”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *