हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी || interesting facts about Aeroplane in hindi 2021

By factshindime Jul 26, 2021

 

हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी || interesting facts about Aeroplane in hindi 2021
हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी


हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी

1. हवाई जहाजों में पायलट और को-पायलट दोनो को ज्यादातर समय एक ही प्रकार का खाना खाने की इजाजत नही दी जाती। इसके पीछे की वजह है की अगर किसी खाने में कुछ मिलावट जैसी समस्या हो तो इससे जहाज के सभी मेम्बेर्स बीमार न पड़ जाएँ और यात्रियों को सही सलामत पहुंचाया जाए।

2. हवाई जहाज आसमान पर ऊंचाई में जाने पर हमारे जीभ का स्वाद बदल जाता है क्योंकि अधिक ऊंचाई पर हमारे जीभ की सूंघने की शक्ति कम हो जाती है। और यही वजह है की हवाई जहाज में यात्रा करते वक्त हमे खाने का स्वाद कम लगता है। 

3. दुर्घटना के समय विमान के पिछले वाले भाग में बैठे यात्रियों की जान जाने का खतरा 40 प्रतिशत तक कम होता है। 

4. हवाई जहाज में शौच के लिए वैक्यूम टॉयलेट (vacuum toilet) का उपयोग होता हैं। जिसे फ्लश करने पर उसमे जबरदस्त खिंचाव (suction) पैदा होता है। अगर आप टॉयलेट पर बैठ कर फ्लश करते है तो खिंचाव(suction) की वजह से आपका शरीर अटक भी सकता है। इसलिए  विमान में टॉयलेट पर बैठकर फ्लश कभी ना करें। 

5. हवाई जहाज में टॉयलेट के लगे दरवाजे अंदर से लॉक होने के बावजूद बाहर से भी खोले जा सकते हैं। क्योंकि आपातकाल की स्थिति में जल्दी ही लोगों को बहार निकाला जा सके और जान बचाई जा सके।

 हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी


6. हवाई जहाज को कुछ इस तरह से डिजाईन किया गया है की उसे आसमान में उड़ते वक्त आसमानी बिजली से कोई नुकसान ना हो। मगर 1963 से पहले बिजली गिरने पर विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना एक आम बात जैसी थी लेकिन सन् 1963 के बाद से ऐसी कोई भी दुर्घटना दर्ज नही हुई। 

7. हवाई जहाज में बैठे यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली ऑक्सीजन मास्क में सिर्फ 15 मिनट के लिए ही ऑक्सीजन होता है। जिसका उपयोग अत्यधिक ऊंचाई में उड़ने पर ऑक्सीजन की कमी होने पर ही किया जाता है। मगर पायलट को इस 15 मिनट में ही विमान को सही ऊंचाई पर वापस लाना होता है। ताकि विमान में बैठे यात्रीयों को साँस लेने में परेशानी ना हो।

8. कार में सफर करने के मुकाबले हवाई जहाज में सफ़र करना ज्यादा सुरक्षित होता है। क्योकि प्लेन क्रेश होने की सम्भावना कार एक्सीडेंट के मुकाबले बहुत ही ज्यादा कम है।

9. एक रिसर्च के मुताबिक पता चला है कि विमान के टेकऑफ होने के बाद के पहले 3 मिनट और लैंड होने से पहले के 8 मिनट में ही 80% प्लेन क्रैश की दुर्घटनाएं सामने आई हैं।  

10. हर एक हवाई जहाज में एक ब्लैक बॉक्स मौजूद होता है जो की पायलट, क्रू मेम्बर और एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल के बीच में होने वाली बातचीत के साथ-साथ टेक्निकल जानकारियों को रिकॉर्ड करने का कार्य करता है। ब्लैक बॉक्स एक ऐसी चीज है जो कि विमान दुर्घटना होने के बाद हादसे के कारण का पता लगाने के लिए भी काम आता है। और ब्लैक बॉक्स को कुछ इस तरह से बनाया जाता है की वह 2000 डिग्री सेल्सियस के तापमान को भी आसानी से सह सकता है। 

 हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी


11. कभी-कभी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के वजन को कम करने के लिए इंधन को गिरा दिया जाता है। मगर इंधन इतने ऊपर से इसलिए गिराया जाता है क्योंकि ईधन जमीन पर गिरने से पहले ही भाप बनकर उड़ जाता है।

12. वैसे तो उड़ते समय किसी हवाई जहाज के दरवाजों का खुलना लगभग असंभव के बराबर है लेकिन अगर ऐसा हो जाता है और हवाई जहाज अत्यधिक ऊंचाई पर हो और अन्दर का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए  तब सारे यात्री और सामान विमान से उड़कर बाहर निकल जायेंगे। 

13. हवाई जहाज को इस तरह से बनाया गया है की जरुरत पड़ने पर वह विमान केवल एक ही इंजन से एक लम्बी दूरी तय कर सकता है। 

14. हवाई जहाज में मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने से विमान को कोई खतरा नही होता लेकिन विमान में यात्रा के दौरान फ़ोन स्विच ऑफ या फ्लाइट मोड में रखने को इसलिए कहा जाता है क्योंकि मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल्स से पायलट और एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल के बीच में बातचीत में सिग्नल तरंगों की वजह से बाधा उत्पन्न होती है। 

15. हवाई जहाज में मरकरी यानि पारा को ले जाने की अनुमति नही है। पारा की थोड़ी सी मात्र भी विमान को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि मरकरी एल्युमीनियम को नष्ट कर देता है। और पूरा हवाई जहाज एल्युमीनियम का ही बना होता है। यानी अगर आप मरकरी को विमान में ले जाए तो विमान का एक एल्युमीनियम पिघल जाएगा।

 हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी


16. फ्लाइट की इंटरनेशनल लैंग्वेज इंग्लिश है। इसलिए ही एक कमर्शियल पायलट और फ्लाइट कंट्रोलर को अंग्रेजी आनी जरुरी होती है। 

17. हवाई जहाज की खिडकियों में एक छोटा-सा छेद होता है जो की खिडकियों के बीच के बने दबाव को नियंत्रित करने का कार्य करते है। और इसे कोहरे से भी दूर रखता है। 

18. हवाई जहाज में यात्रियों के लिए गए इमरजेंसी एग्जिटस तो होते ही हैं लेकिन विमान में पायलट के लिए भी एक इमरजेंसी विंडो मौजूद होता है। जो की कॉकपिट पर विमान के अनुसार अलग-अलग जगह पर हो सकता है। 

19. आपको जानकर बड़ा आश्चर्य होगा की हवाई जहाज के बाथरूम में सिगरेट के लिए ashtray भी मौजूद होता है। तो अब आप सोचेंगे की भाई जब फ्लाइट में सिगरेट ही पीना मना है तो फिर इस ashtray की क्या जरूरत ? दरअसल वो इसलिए होता है क्योंकि इंसानों का कोई भरोसा नही है यानी यदि किसी ने सिगरेट जला ही लिया तो उसे बुझाने और फेंकने के लिए भी तो कोई जगह होनी चाहिए। इसलिए विमान में ashtray लगाया जाता है।

20. जब आप आसमान में किसी प्लेन को उड़ता हुआ देखते हैं तो उसके पीछे एक सफ़ेद रंग की लाइन दिखाई पड़ती है। आप की जानकारी के लिए बता दे कि वह प्लेन के दहन प्रक्रिया के बाद निकला हुआ भाप होता है। और जब वह भाप ठंडी हवा के संपर्क में आती है तब यह सफ़ेद दिखाई देता है। ठीक उसी तरह ही जैसे हम ठण्ड के दिनों अपने मुंह से निकले गर्म हवा को देख पाते हैं। 

और पढ़े..

10 अजब गजब रोचक तथ्य

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य

Tags:-

Interesting facts about Aeroplane in hindi

Amazing facts about Aeroplane in hindi

Aeroplane facts in hindi

 हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसे ही फैक्ट्स पढ़ने के लिए हमारी सीटे से जुड़े रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *