कारों के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी || interesting facts about cars in hindi 2021

By factshindime Aug 2, 2021

 

कारों के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी || interesting facts about cars in hindi 2021
कारों के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

1. आप की जानकारी के लिए बता दे कि पूरी दुनिया में इस समय कारों की संख्या लगभग 142 करोड़ है।

 2. साल 2016 में एक ही साल 7 करोड़ 20 लाख नई कारों का निर्माण किया गया था, यानि कि हर दिन में करीब 1 लाख 70 हज़ार कारों को बनाया गया था। 

3. एक औसतन कार के लगभग 30 हज़ार से अधिक पुर्जे होते हैं। 

4.आप को जानकर आश्चर्य होगा कि यदि हम किसी कार से 95 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चाँद की जाना शुरू करें, तो हमें चाँद तक पहुँचने में 168 दिन लग जाएंगे।

5. क्या आप जानते है जो कारें इथेनॉल से चलती है, उन कारों 92% की बिक्री सिर्फ ब्राज़ील से होती है। इथेनॉल एक ऐसा फ्यूल होता है जिसे पेड़ और पौधों से तैयार किया जाता है। इथेनॉल को तैयार करने के लिए मुख्य रूप से गन्ने का उपयोग होता है। 

6. आप को बता दे कि अब तक दुनिया में जितनी रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royce) कारें बनाई गई है, उनमें से 75 फीसदी रॉल्स-रॉयस की बिक्री हो चुकी है। रॉल्स रॉयस दुनिया की सबसे महंगी कार मानी जाती है इस कार की भारत में कीमत लगभग 6 करोड़ 25 लाख रूपए है।

7. आजकल हर दिन ही कितने ही एक्सीडेंट हो जाते है मगर क्या आप जानते है कि दुनिया का सबसे पहला कार एक्सीडेंट साल 1891 में अमेरिका के ऑहियो (Ohio) राज्य में हुआ था। 

8. जब कार में रेडियो लगाने की शुरूआत हुई थी, तब कई लोगों ने इस विचार का विरोध किया था क्योंकि लोगों का कहना था कि इससे ड्राइवर का ध्यान ड्राइविंग से भटक सकता है। 

9. रूस और दुबई में गंदी कार को सड़क पर चलाना गैरकानूनी माना जाता है। 

10. जुलाई 2014 तक मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान में हर एक  ड्राइवर को कार चलाने के लिए 120 लीटर पेट्रोल फ्री में मिलता था। 

कारों के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी || interesting facts about cars in hindi 2021


11. दुनिया की सबसे तेज़ भागने वाली कार का नाम बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट (Bugatti Veyron Super Sport) है। यह कार 431 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से सड़कों पर दौड़ सकती है। इस कार का लाइसेंस हर किसी को आसानी से नहीं मिलता इसलिए इस कार को खास कारों में गिना जाता है। 

12. एक कार सामान्यत अपनी जिंदगी के 98 प्रतिशत समय में खड़ी ही रहती है।

13. आमतौर पर किसी कार दुर्घटना के दौरान 40 प्रतिशत ड्राइवर ब्रेक दबाते ही नहीं है। 

14. 80 फीसदी से ज्यादा कारों को दोबारा से एक बार नई जैसी बनाई जा सकती है। 

15. कार को चलाते वक्त मोबाइल पर कोई मैसेज टाइप करने से दुर्घटना होने की संभावना 23 गुना तक बढ़ जाती है। 

16. साल 2013 में अमेरिका में कार दुर्घटनाओं में जितने बच्चों की मौत हुई थी, उनमें से 38 प्रतिशत बच्चों की मौत सिर्फ इसलिए हुई थी क्योंकि उन्होंने सीट-बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। 

17. दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 40 प्रतिशत बढ़ी चुकी है। ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी 2.6 प्रतिशत ही है। 

18. अगर आप कार को 70 से 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड या इससे कम स्पीड से चलाते है तो इससे पर्यावरण में 8 प्रतिशत तक कम प्रदूषण फैलेगा। 

19. अगर हम एक कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड से चलाते हैं, तो 28 प्रतिशत ईंधन की खपत ज्यादा लगती है। 

और पढ़े..

नासा से जुड़े रोचक तथ्य

मोबाइल फोन से जुड़े रोचक तथ्य

यूट्यूब से जुड़े रोचक तथ्य

Tags:- 

Interesting facts about Cars in hindi

Amazing facts about Cars in hindi

Car facts in hindi 2021

  

कारों के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी || interesting facts about cars in hindi 2021 पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसे ही फैक्ट्स पढ़ने के लिए हमारी साइट से जुड़े रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *