भारत की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां || Top 10 Tallest Statue in india
10. चिन्मय गणाधीश, कोल्हापुर महाराष्ट्र
भारत की सबसे ऊंची मूर्तियों में दसवें नंबर पर आती है महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित चिन्मय गनधीश प्रतिमा। जो की भगवान गणेश की मूर्ति है और इसकी ऊंचाई 85 फुट है। इस प्रतिमा का अभिषेक 19 नवंबर 2001 को हुआ था।
9. संत तिरुवल्लुवर की मूर्ति , कन्याकुमारी
दोस्तो इस श्रेणी में नौंवे नंबर पर आती है संत तिरुवल्लुवर की मूर्ति एल। यह मूर्ति कन्याकुमारी में स्थित है। यह प्रतिमा कन्याकुमारी का प्रमुख चिन्ह स्थान है। यह पत्थर से बनी एक खड़ी प्रतिमा है जैसा की आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते है। यह प्रतिमा प्रसिद्ध सन्त और तमिल भाषा के कवि थिरुवल्लूर को समर्पित है। थिरुवल्लूर मूर्ति की ऊंचाई लगभग 133 फीट है। प्रतिमा जमीन से लगभग 38 फीट ऊपर से है। यह थिरुवल्लूर के द्वारा रचित थिरुकुलाल के 38 अध्याय को दर्शाता है।
8. शिव मूर्ति हर की पौड़ी, हरिद्वार
शिव मूर्ति हर की पौड़ी, भारत के उत्तराखंड राज्य के धार्मिक स्थल हरिद्वार में स्थित है हर की पौड़ी का अर्थ है हरी के चरण यानी भगवान के चरण। इस मूर्ति की ऊंचाई 100 फुट है। इस धार्मिक जगह पर स्नान करना हरिद्वार आए हर एक श्रद्धालुओं की प्रबल इच्छा होती है। क्योंकि माना जाता है की यहां पर स्नान करने से मौक्ष की प्राप्ति होती है।
7. नांदूरा मारूति मूर्ति, नांदूरा महाराष्ट्र
भारत की सातवी सबसे ऊंची मूर्ति नांदूरा मारूति मूर्ति है जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के नांदूरा शहर में स्थित है। यह भगवान हनुमान की मूर्ति है। यह नांदूरा तालुका का मुख्यालय है। नांदूरा नगरपालिका 1931 में अंग्रेजो के राज में स्थापित की गई थी इस मूर्ति की ऊंचाई 105 फीट है।
6. मिंड्रोलिंग मठ बुद्ध प्रतिमा, देहरादून
मिंड्रोलिंग मठ बुद्ध प्रतिमा देहरादून के मिंड्रोलिंग मठ में स्थित हैं यह विशाल प्रतिमा भगवान गौतम बुद्ध की है। मिंड्रोलिंग मठ भारत के प्रमुख मठों और तिब्बत में न्यिमंगा विद्यालय के छह प्रमुख मठों में से एक है। इस मूर्ति की ऊंचाई 107 फुट है।
भारत की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां || Top 10 Tallest Statue in india
5. हनुमान जी की मूर्ति, शिमला, हिमाचल प्रदेश
यह मूर्ति हिमाचल में शिमला के पास जाखू पहाड़ी पर स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 108 फुट है। यह विशाल हनुमान जी मूर्ति, बर्फ से ढकी चोटियों , पर्यटक स्थलो का भ्रमण और सुरमय घाटियों के साथ शिमला एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यहां से पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त का सुहाना नजारा देख सकते है।
4. मुरुद्वेश्वर भगवान मूर्ति कर्नाटक
मुरुद्वेश्वर भगवान मूर्ति दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड़ जिले के मुरुद्वेश्वर में स्थित है। यह भगवान शिव की विशाल प्रतिमा है। और मुरुद्वेश्वर नाम भगवान शिव के नाम पर ही रखा गया था। इस मूर्ति के पास मुरुद्वेश्वर सागर तट कर्नाटक के सबसे सुंदर तटों में से एक है। पर्यटकों को यहां पर आना काफी पसंद आता है क्योंकि यहाँ एक तरफ भगवान शिव के दर्शन करने को मिल जाते है वही दूसरी तरफ प्राकृतिक सुंदरताओ से लोग इस स्थल को हमेशा की लिए अपने दिल में बैठा लेते है। इस मूर्ति की ऊंचाई 122 फुट है।
3. पद्मसंभव की प्रतिमा, मंडी हिमाचल प्रदेश
पद्मसंभव का शाब्दिक अर्थ है कमल से पैदा हुआ। पद्मसंभव भारत के प्रसिद्ध साधु पुरुष थे। जिन्होंने आठवीं सदी में बौद्ध धर्म को भूटान और तिब्बत तक ले जाने और प्रसार करने में अहम भूमिका निभाई थी और वहा पद्मसंभव को गुरु रिन्पोछे और लोपो रिन्पोछे के नाम से भी जाना जाता है। पद्मसंभव की प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के प्रसिद्ध रेवालसर झील के पास स्थित विशाल मूर्ति है। यह भारत की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसकी ऊंचाई 123 फीट है।
2. वीर अभय अंजनेया स्वामी, परिताला आंध्रप्रदेश
वीर अभय अंजनेया स्वामी मूर्ति भारत की दुसरी सबसे ऊंची मूर्ति है जो की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनने से पहले भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा थी। वीर अभय अंजनेया स्वामी आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के पास परिताला शहर में स्थित है। और मूर्ति श्री राम के महानतम भक्त भगवान हनुमान जी प्रतिमा है और यह 135 फुट ऊंची मूर्ति की स्थापना 22 जून 2003 को हुई थी।
1. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल की महानता के चलते उनकी यादगार में नर्मदा नदी के तट पर एक विशाल और भव्य प्रतिमा बनाई गई है। जिसे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी नाम दिया गया है। यह प्रतिमा सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर पर नर्मदा नदी पर स्थित है।
Tags:-
Top 10 tallest statue in india
Top 10 highest statue in india
Bharat ke 10 sabse unchi murtiya
Bharat ki 10 sabse unchi pratima
भारत की 10 सबसे ऊंची प्रतिमा
भारत की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां