टोक्यो ओलंपिक के बाद Neeraj Chopra ने Paavo Nurmi Games में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड।

By factshindime Jun 15, 2022

नीरज चोपड़ा ने पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी पहली भाला फेंक प्रतियोगिता(javelin throw competition) में 89.30 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता।





टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले चैंपियन नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स 2022(Paavo Nurmi Games 2022) में पुरुषों के भाला फेंक कंपीटेशन में रजत पदक जीतने के लिए अपना ही बनाया हुआ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रतिस्पर्धी कार्रवाई के साथ प्रभावशाली वापसी की।





नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर का सर्वश्रेष्ठ लंबा थ्रो दर्ज किया, जो कि एक नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ तथा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, फिनलैंड के ओलिवर हेलंडर से पीछे रहते हुए, जिन्होंने 89.83 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक को जीता।





मौजूदा विश्व चैंपियन तथा साल 2022 सीज़न के विश्व नेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.60 मीटर भालां भेंकते हुए कांस्य पदक जीता।





पिछले साल अगस्त 2021 में टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद फिनलैंड में नीरज चोपड़ा की यह पहली प्रतियोगिता थी।





नीरज चोपड़ा ने कहा, “बहुत अच्छी प्रतियोगिता हुई, और साथ ही मैं अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ तथा राष्ट्रीय रिकॉर्ड के लिए बहुत ही खुश हूं।”  “ओलिवर [हेलेंडर] के पास आज एक बहुत अच्छी टेक्निक थी। मैंने शायद बहुत अधिक कोशिश भी की, क्योंकि यह मेरी इस सीज़न की पहली प्रतियोगिता थी। और मैं चार दिनों के बाद कुओर्टेन में अपना अगला मुकाबला करूंगा।”





24 वर्ष के भारतीय ने अपने शुरुआती थ्रो 86.92 मीटर फेंकते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ अपने इरादे का बयान दिया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ही प्रयास में 89.30 मीटर भांला भेंककर रिकॉर्ड बनाया, पिछले वर्ष मार्च में इंडियन ग्रां प्री 3 में बनाए गए 88.07 मीटर के अपने खुद के पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ तथा राष्ट्रीय रिकॉर्ड को और बेहतर बनाया।





हालांकि, नीरज अपने अंतिम प्रयास के साथ 85.85 मीटर दर्ज करने से पहले अपने अगले तीन थ्रो में एक वैधित प्रयास में प्रवेश करने में विफल भी रहे। हालाँकि, उनका दूसरा थ्रो ही रजत पदक के लिए पर्याप्त साबित हुआ था।





लंदन 2012 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद तथा टोबैगो के केशोर्न वालकॉट 84.02 मीटर भांला फेंकने के साथ 10-मैन फील्ड में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई, वहीं टोक्यो 2020 में रजत पदक हासिल करने वाले चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने 83.91 मीटर भांला भेंकते हुए छठा स्थान हासिल किया।





टूर्कू के बाद, भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग के लिए स्वीडन जाने से पहले कुओर्टेन खेलों में भी प्रतिस्पर्धा करने के लिए फिनलैंड में रहने वाले हैं।






Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *