भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य // Top Facts about india in hindi 2021

By factshindime Apr 14, 2021

हैलो नमस्कार दोस्तो आप हमेशा factshindime.com पर देश और दुनिया के अजीब और मजेदार तथ्य पढ़ते है मगर आज हम आपको अपने महान देश भारत के कुछ रोचक तथ्य जानेंगे।

चलिए शुरू करते है।


भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य // Top Facts about india in hindi 2021

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य


 1. हम सब भारत में रहते है लेकिन क्या आपको पता है भारत देश का नाम भारत क्यों रखा गया। अनेक पुराणों के अनुसार नाभिराज के पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम पर देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। और इंडिया नाम की उत्पति सिंधु नाम से हुई।

2. दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता है इसीलिए भारत दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे उन्नत और सतत सभ्यता मानी जाती है।

3. भारत चीन के बाद दूसरा बड़ा देश है और भारत के पास चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी सक्रिय सेना है।

4. तकरीबन 17वीं शताब्दी तक भारत विश्व का सबसे अमीर देश था।

5. शून्य (जीरो) की खोज भारत ने की।

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

6. मक्का और वेटिकन सिटी को जितने लोग देखने जाते है। उन दोनो को मिलाकर जितने लोग होते है उससे भी ज्यादा लोग भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर और विश्वनाथ मंदिर देखने आते है।

7. विश्व का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क भारत का है भारत में तकरीबन 1.9 मिलियन मील से अधिक रोड बने हुए हैं।

8. पिज्जा हट ने अपना पहला शाहाकारी रेस्टोरेंट भारत में खोला था। और सिर्फ भारत के लिए KFC ने अपने मेनू में शाहाकारी खाने को शामिल किया है।

9. भारत हथियारों का आयात करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। और भारत ने आज तक कभी किसी देश पर आक्रमण नही किया।

10. योग की शुरुआत भारत से ही हुई थी। योग की शुरुआत भारत में तकरीबन 5000 साल पहले हुई थी। और मार्शल आर्ट्स की शुरुआत भी सबसे पहले भारत से हुई थी।

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

11. विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय तक्षशिला विश्वविद्यालय है। तक्षशिला विश्वविद्यालय की स्थापना 700 वर्ष ईसा पूर्व की गई थी। जो की तक्षशिला में स्थित है। तक्षशिला कीस्थापना श्री राम के भाई भरत के बेटे तक्ष ने की थी।

12. भारत दुनिया में इकलौता ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा मस्जिद है।

भारत में लगभग 3 लाख मस्जिदें है जो की किसी देश में या इस्लामी देश में भी इतनी मस्जिदें नही है। भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है।

13. मोहाली में हुआ भारत पाकिस्तान विश्व कप सेमीफाइनल को विश्व भर में 15 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा था।

14. भारत में स्थित आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

15. भारत की सबसे पुरानी औरसमृद्ध भाषा संस्कृत है। संस्कृत सब भाषाओं की जननी है।

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य


16. भारत ने गणित के क्षेत्र में अपना पूरा योगदान दिया है। बीजगणित, कलन, और त्रिकोणमिति की खोज की। 100 ईसा वर्ष पूर्व में दशमलव प्रणाली की खोज भी भारत से ही हुई थी।

17. भारत ने पहली बार ओलंपिक खेलों में 1990 में भाग लिया था और। भारत ने ओलंपिक में 28 पदक जीते है जिसमे से 8 हॉकी स्वर्ण पदक है।

18. हॉकी के जादूकर कहलाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को हिटलर ने जर्मन सेना में फील्ड मार्शल आर्ट्स के पद का प्रस्ताव दिया था। मगर उन्होंने उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर 1936 में बर्लिन ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए भारत को स्वर्ण पदक जीतने में अपना योगदान दिया। प्रति वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की तिथि को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

19. भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित लोनार झील के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण 52,000 साल पहले एक उल्कापिंड उल्का द्वारा किया गया था यह एक रहस्य है।

20. भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक गांव में कभी ताले नही लगाए जाते। इस गांव में शनि शिंगनापुर का प्रसिद्ध मंदिर है यहां हर साल 40,000 से अधिक भक्त भगवान शनि देव के दर्शन करने आते है। और यहां के लोगो का मानना है कि इस गांव के सारे घर की सुरक्षा खुद शनि देव करते है और कभी चोरी नही होती।

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य


21. भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित एक छोटे से गांव को भारत का अधिकारी गांव कहा जाता है। आपको बता दें कि इस गांव ने भारत को सबसे ज्यादा आईएएस अधिकारी दिए है। और इस गांव ने 75 घरों में से । भारतीय प्रशासन को 47 अधिकारी दिए है।

22. भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है पहले नंबर पर अमेरिका है। मगर भारत की आबादी के 10% लोग ही अंग्रेजी बोलते है।

23. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का पहला रॉकेट साइकिल पर ले जाया गया था। 1963 में, इसरो ने आधुनिक काल त्रिवेंद्रम से बाहरी इलाके थुम्बा में एक रिसर्च के बाद अपना पहला रॉकेट लॉन्च किया था।

24. दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज चिनाब पुल भारत के कश्मीर में स्थित है। जो चिनाब नदी के ऊपर 1178 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चिनाब रेल ब्रिज  एफिल टॉवर से लगभग 35 मीटर लंबा है।

25. ऑस्ट्रेलिया के जनसंख्या के बराबर हर साल भारत में लोग सिर्फ रेल यात्रा करते है। 7172 से भी अधिक स्टेशनों के साथ भारत एशिया का सबसे रेल नेटवर्क है। जो लगभग 12617 ट्रेनों में प्रतिदिन 23 मिलियन से अधिक यात्री अपनी यात्रा करते है।

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

26. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में बालदिवस, वेलेंटाइन दिवस के ठीक 9 महीने बाद यानी 14 नवंबर को मनाया जाता है।

27.भारत के राजस्थान राज्य में राजसमंद जिले से 15 किलोमीटर एक गाँव पिपलांत्री है यहां पर जब भी किसी लड़की का जन्म होता है तो 111 पेड़ लगाए जाते हैं। आपको बता दें कि इस गांव में 250,000 से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। इस गांव में 25,000 आंवले के पेड़ है।

28. भारत के कोलकाता शहर में एक ऐसा विशाल पेड़ है जो 144400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में स्थित है।

29. वर्ष 1896 तक विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत भारत था।

30. इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।

यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Tags:-

Interesting facts about India in hindi

Amazing facts about India in hindi

India facts in Hindi

और पढ़ें….,


जानवरों के बारे में 30 रोचक तथ्य 2021

टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य


इजरायल के बारे में 30 महत्वपूर्ण तथ्य

दुनिया के सबसे मजेदार रहस्य जिसे आप नही जानते होंगे ?


मानव शरीर से जुड़े 35 रोचक तथ्य और जानकारी

आपको यह फैक्ट्स जानकर कैसा लगा कॉमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तो को शेयर करके हमे सपोर्ट करे।



Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *