10 अजब गजब रोचक तथ्य || Unbelievable facts in hindi 2021

By factshindime Jul 25, 2021

 Interesting facts in hindi


10 अजब गजब रोचक तथ्य || Unbelievable facts in hindi 2021


1. विश्व में उत्तर कोरिया और क्यूबा ही ऐसे स्थान हैं जहां आप कोका-कोला को नहीं खरीद सकते।

2. दुनिया में सबसे तीखी मिर्च ड्रैगन ब्रेथ चिली पीपर को माना जाता है और कहा जाता है कि यह इंसान को मार भी सकती है।

3. फ्रांस को दुनिया का एक खूबसूरत देश माना जाता है और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन(World Tourism Organization) के अनुसार, हर साल दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा लोग फ्रांस की यात्रा करते हैं। और 2017 में इस यूरोपीय देश ने 86.9 मिलियन यानी लगभग 8 करोड़ 69 लाख लोगों का स्वागत किया था।

4.कोलंबिया के तट पर स्थित सैन बर्नार्डो के द्वीपसमूहो में सांता क्रूज़ नामक द्वीप दुनिया की सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला द्वीप है। मगर सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस द्वीप का आकार सिर्फ दो फुटबॉल मैदानों के जितना ही है।

5. दुनिया में इंडोनेशिया एकमात्र ऐसा देश है। जहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा सबसे छोटे यानि बौने लोग रहते हैं। जहाँ पर औसत वयस्क लगभग 5 फीट और 1.8 इंच लंबे होते हैं। वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सबसे उंचे(लंबे) लोग नीदरलैंड में रहते हैं, जहाँ औसत वयस्क की ऊँचाई 6 फीट तक होती है।

Amazing facts in hindi


6. आप की जानकारी के लिए बता दे कि बता दें कि दुनिया का सबसे शांत कमरा माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय में स्थित कमरे को माना गया है यह वाशिंगटन राज्य में है।

7. दुनिया में सबसे लंबे नाम वाला स्थान Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikikungungororukupokaiaienuakitanatahu है। जो कि न्यूजीलैंड में स्थित है। और इस स्थान के नाम में कुल 81 अक्षर मौजूद है।

8. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि विश्वभर में हर एक सेकंड में 4 बच्चे जन्म लेते हैं। इस हिसाब से हर एक मिनट में लगभग 250 जन्म, एक घंटे 15,000 और हर एक दिन में लगभग 360,000 बच्चे जन्म लेते हैं। इकोलॉजी ग्लोबल नेटवर्क के रिपोर्ट अनुसार हर एक साल में,पृथ्वी पर लगभग 131.4 मिलियन बच्चे जन्म लेते हैं।

9. दुनियाभर में अब तक का सबसे ठंडा तापमान फ़ारेनहाइट 144 डिग्री फ़ारेनहाइट को दर्ज किया गया है। और आपको बता दें कि अंटार्कटिका मे सन् 2004 और 2016 के बीच एक शोध के दौरान इस तापमान को दर्ज किया गया है। इस तरह के तापमान में सांस लेने पर इंसान फेफड़े रक्तस्राव करने लगते हैं। जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है।

10. दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम मुहम्मद को माना जाता है। इंडिपेंडेंट न्यूज पेपर रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में लगभग 150 मिलियन पुरुष और लड़को का नाम मुहम्मद है।

आगे पढें..

भारतीय रेलवे के बारे में रोचक तथ्य

नासा के बारे में रोचक तथ्य

Tags:-

10 interesting facts in hindi

10 amazing facts in hindi

Education Facts in Hindi

Intelligent Facts in Hindi

  

ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स पढ़ने के लिए हमारी साइट से जुड़े रहे।

Related Post

4 thoughts on “10 अजब गजब रोचक तथ्य || Unbelievable facts in hindi 2021”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *