जापान से जुड़े रोचक तथ्य || Interesting facts about japan in hindi 2022

By factshindime Jan 4, 2022


जापान से जुड़े रोचक तथ्य || Interesting facts about japan in hindi 2022
Interesting Facts About Japan 

Interesting Facts About Japan 


1. जापान में एक ऐसा द्वीप है जहां पर कुत्तों को पालना कानून के खिलाफ है क्योंकि इस द्वीप पर सिर्फ 100 लोग ही रहते हैं लेकिन यहां पर बिल्लियों की संख्या लोगो की संख्या से 4 गुना है।
2. जापान में लोगों का नया साल मनाने का भी अलग ही अंदाज होता है यहा पर लोग नया साल की खुशी में सबसे पहले मंदिर में जाकर 108 बार    घंटियां बजाते है।
3. जापान के लोग दीर्घ आयु तक जीवित रहते है उदाहरण के लिए जापान के लगभग 50,000 लोगो की आयु 100 वर्ष से अधिक है।
4. जापान के लोग औसत 82 वर्ष तक जीते है जो की विश्व के सभी देशों की औसत आयु की तुलना में अधिक है।
5. जापान के लोगो को कॉमिक्स पढ़ना ज्यादा अच्छा लगता है यहां पर प्रकाशित होने वाली किताबो में लगभग 20% कॉमिक्स बुक होती है।
6. जापानी लोगों की मातृभाषा जापानी है और यहां के लोग शिक्षा भी जापानी भाषा में ही ग्रहण करते है यहां तक कि जापान के वैज्ञानिक शोध भी जापानी भाषा में करते है। और एक हमारे देश के लोगों को हिंदी बोलने में शर्म आती है।
7. जापान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसपर परमाणु हमला हुआ था और यह हमला अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में दो बड़े शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था ।
8. जापान के लोग माफी मांगने के लिए 20 से अधिक अलग तरीकों का प्रयोग करते है।


9. जापानी लोग पालतू पशुओं में बिल्ली, कुत्ता, गिलहरी, गाय आदि को पालना पसंद करते है और जापान में इंसानों से ज्यादा पालतू जानवर है।
10. जापान के लोग समय के बहोत ही पाबंद होते है और इस वजह से जापान में ट्रेनें भी 30 सेकंड्स से ज्यादा लेट नही हो सकती।

Amazing Facts About Japan


11. जापान के लोग साफ सफाई को लेकर काफी जागरूक है यहां तक की जापान के स्कूलों में अध्यापक और छात्र मिलकर स्कूल की सफाई करते है।
12. जापान में Vending मशीन नामक बिजनेस आइडिया काफी तेजी से बढ़ रहा है इस बिजनेस आइडिया के तहत हर गली में वेंडिंग मशीन लगी होती है और अगर हम उसमे coin डाले तो यह मशीन आपको नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉर्न आदि देती है। और जापान में लगभग 55 लाख वेंडिंग मशीन लगी हुई है।
13. जापान में अगर कोई आत्महत्या करता है तो सरकार उसके परिवार को सहायता राशि नही देती बल्कि उल्टा उस परिवार को सरकार को व्यवधान शुल्क देना होता है।
14. जापान में मैग्नेट पावर से भी Train को चलाया जाता है यह ट्रेनें पटरी से कुछ इंच ऊपर चलती है और देखने में ऐसा लगता है जैसे यह ट्रेन हवा में ही चल रही है यह जापानी ट्रैन टेक्नोलॉजी का एक उत्कृष्ट नमूना माना जाता है।
15. जापान के लोग काली बिल्ली को शुभ मानते हैं और इसलिए अधिकतर जापानी लोग काली बिल्ली को पालना पसंद करते है।
16. जापानी लोग कृषि में भी आए दिन नए नए अविष्कार करते रहते हैं और आप को बता दें की जापान के लोग चकोर तरबूज की खेती करते हैं जो पूरी दुनिया में सिर्फ जापान में ही उगाया जाता है।
17. जापान में लोगों का रात बारह बजे के बाद नाचना गैर-कानूनी माना जाता है अगर कोई ऐसा करते पाया जाता हैं तो उसे जेल तक हो सकती हैं।
18. दुनिया के पढ़े लिखे देशो के मामले में जापान का नाम प्रथम स्थान पर है  यहां के 100% लोग साक्षर है।
19. जापान के कानून में एक ऐसा भी नियम है जिसके तहत छोटे बच्चों को 10 साल तक किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती। इन 10 सालों में बच्चों को उनका बचपन इंजॉय करने की आजादी दी जाती है।


20. जापान के लोग अपने देश को ‘निप्पन’ नाम से बुलाते है निप्पन का अर्थ होता है सूर्य का निवास स्थान।

Unknown Facts About Japan


21. जापान के लोगो पर काम का बोझ इतना ज्यादा होता है की यहां के लोगों की आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह यही होती है।
22. जापान में कई हाईवे ऐसे बनाए गए है जो की बिल्डिंग के बीच से होकर गुजरते है
23. भारत में बनी हुई सभी सड़को का कुछ ना कुछ नाम रखा होता है मगर जापान में ऐसा नही है वहा पर लगभग सभी सड़को का कोई नाम नहीं है।
24. सन 2011 में जापान में सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था इसके बाद आई सुनामी ने जापान को पूरी तहस-नहस कर दिया लेकिन जापान ने अपने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया और कुछ ही सालो में अपने पैरों पर फिर से खड़ा हो गया और दूसरे देशों के सामने शक्तिशाली देश बनकर उभर आया।
25. जापान में 2011 के आये इस भूकंप ने पृथ्वी की घूर्णन गति को भी बढ़ा दिया है जिसकी वजह से आज भी जापान के दिन 1.8 माइक्रो सेकंड छोटे हो गए है।

दोस्तों आपको जापान के बारे में यह फैक्ट्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताए और अगर आपको जापान के बारे में और भी फैक्ट्स जानने है तो कॉमेंट सेक्शन में पार्ट 2 लिख दे।

Tags:-

Amazing facts about japan in hindi

Interesting facts about japan in hindi

जापान से जुड़े रोचक तथ्य

जापान के बारे में अनसुने तथ्य

Unknown facts about japan in hindi

और पढ़े

भारत से जुड़े रोचक तथ्य

दुबई से जुड़े रोचक तथ्य

इजरायल से जुड़े रोचक तथ्य

नॉर्थ कोरिया से जुड़े अजीब बाते

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *