दिलबर गाने से ट्रेंडिंग में आने वाली नोरा फतेही दिलबर गर्ल के नाम से भी जानी जाती है। अब नोरा फतेही का हमशक्ल निकलकर सामने आ रहा है जिसे आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते है।
नोरा फतेही ने अपने डांस की वजह से दुनियाभर में नाम कमाया हैं। फिल्मों में उनके डांस की वजह से उन्हें खूब पसंद किया जाता है। और उनके फैन्स उन पर जमकर प्यार भी बरसाते दिखते हैं। बिग बॉस से शुरुआत करते हुए नोरा फतेही की कामयाबी का यह सफर अब कई मुकाम हासिल कर चुका है। लेकिन इस समय नोरा फतेही के एक हमशक्ल का वीडियो खूब जोरो से वायरल हो रहा है। नोरा फतेही का यह हमशक्ल पाकिस्तान से मिला है, और इसका यह वीडियो हैरान कर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि यह एक लड़का है और बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता भी है। यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप इस लड़के को देख सकते है जो आपको पहली झलक में एकदम नोरा फतेही का भाई दिखेगा। आपको बता दे की इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। और यह मजेदार वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है।
https://www.instagram.com/tv/CaRpW3ZFRPk/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
नोरा फतेही का सफर
नोरा फतेही हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम तथा तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टेम्पर, बाहुबली तथा किक 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग किए है।नोरा फतेही साल 2015 में रियलिटी शो “बिग बॉस 9” में कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। साल 2016 में नोरा रियलिटी टेलीविजन डांस शो झलक ‘ दिखला जा’ में भी नजर आ चुकी है। नोरा फतेही बॉलीवुड की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में भी काम कर चुकी है। और इस फिल्म के दिलबर गाने पर उनका डांस लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया था। नोरा फतेही इस दिनों टीवी से लगाकर सोशल मीडिया तथा फिल्मों हर जगह काफी एक्टिव रहती हैं।