उत्तरी कोरिया के 20 अनसुने विचित्र तथ्य // Top facts about North Korea in Hindi 2021

By factshindime Apr 6, 2021

 हैलो नमस्कार दोस्तों।

क्या आपको लगता है आप खुश नही है अपने देश में?

तो मैं आज एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहा हू वहा के नियम और कानून को सुनकर आपको वहा के लोगो के लिए दुःख महसूस होगा। आज हम दुनिया के एकमात्र ऐसे देश के बारे में बात करने वाले है जहा पर आज भी तानाशाही चलती है। और वो है नॉर्थ कोरिया । और नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन है। यह अपने देश को कानून और नियम से ज्यादा अपनी मनमानी से चलाता है । और इससे वहा की आम जनता को काफी परेशानियां झेलना पड़ती है । पूरी दुनिया के लोगो का मानना है की अगर धरती पर कहीं नरक है तो वह नॉर्थ कोरिया में है।

तो चलिए बताते है 20 ऐसे नियम जिसे सुनकर आपको उस देश के नियमो से नफरत हो जाएगी।

उत्तरी कोरिया के 20 अनसुने विचित्र तथ्य:-

1. उत्तरी कोरिया के कानून के नियम के हिसाब से अगर कोई व्यक्ति बाइबल पढ़ते हुए पाया गया तो उसे सिर्फ और सिर्फ मौत की सजा सुनाई जाती है।

2. उत्तरी कोरिया के आम जनता को इंटरनेट प्रयोग करने की अनुमति नहीं है वहां की सरकार और किंम जोंग उन को और उनके कर्मचारियों को ही इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

3. उत्तरी कोरिया के लोगों को जींस पैंट पहनने की अनुमति नहीं है चाहे वह स्त्री हो या पुरुष और अगर कोई जींस पैंट पहनते हुए पाया जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। क्युकी उत्तरी कोरिया का मानना है की यह अमेरिका का कल्चर है और कोरिया के लोग अमेरिका के किसी भी कल्चर को बढ़ावा नही देते है।

4. उत्तरी कोरिया की एक बात जानकर आपको हैरानी होगी वहां के लोग अपने मनपसंद हेयर कटिंग नहीं करवा सकते चाहे वह पुरुष या महिला वहां महिलाओं के लिए 28 और पुरुषों के लिए 10 हेयर स्टाइल मौजूद है। और उत्तरी कोरिया के लोगों को कानून के हिसाब से अपना हेयर स्टाइल रखना पड़ता है। लेकिन वहा के तानाशाह किम जोंग उन पर यह नियम नही लागू होता और वह अपनी मर्जी से हेयर स्टाइल रख सकते है और कहा जाता है कि किम जोंग उन जैसी हेयर स्टाइल उनके देश में कोई भी सामान्य व्यक्ति नही रख सकता।

5. जैसे कि आपको लगता है कि 50 से 60 साल की सजा काफी ज्यादा होती है तो आपको नॉर्थ कोरिया की सजा सुनकर हैरानी होगी । नॉर्थ कोरिया में काफी लंबी सजा होती है और उन्हें एक व्यक्ति द्वारा की गई गलती की सजा उनकी तीन पीढ़ी को  भुगतनी पड़ती है।

उत्तरी कोरिया के 20 अनसुने विचित्र तथ्य


6. किसी भी देश को चलाने के लिए कानून और नेता की जरूरत होती है वैसे ही उत्तरी कोरिया में भी देश की जरूरत के लिए चुनाव होते हैं और वह हर 5 साल में एक बार होता है जिसमें उम्मीदवार सिर्फ एक ही होता है और वह है किम जोंग उन। क्योंकि किम जोंग उन के खिलाफ कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ने की हिम्मत नही करता। उत्तरी कोरिया में शासन राजा महाराजाओं की तरह चलता है।

7. उत्तरी कोरिया विश्व मात्र ऐसा देश है जिसने अमेरिका को युद्ध के लिए खुली चुनौती दी हुई है और उन्होंने अमेरिका की नेवी का जहाज को अपने कब्जे में किया हुआ है।

8. उत्तरी कोरिया का सबसे क्रूर शासक किम जोंग उन है. इसे क्रूर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसने अपने चाचा को जिंदा ही 120 कुत्तों को खिलाकर मरवा दिया था।

9. उतरी कोरिया में अगर कोई टूरिस्ट घूमने जाए तो उनके देश का गाइड हमेशा उसके साथ रहता है। और उसे देश घुमाता है और कोई टूरिस्ट वहा के लोगो से बात नही कर सकते है । और उत्तरी कोरिया में किसी भी टूरिस्ट के घूमने की जगह वहा की सरकार ने तय कर रखी और कोई भी टूरिस्ट सिर्फ वही घूम सकते है जहा कोरिया की सरकार एक टूरिस्ट को घुमाना चाहती है। क्योंकि उत्तरी कोरिया की सरकार अपने देश के बारे मे किसी भी देश को कुछ भी नही दिखाना चाहती।

10. उत्तरी कोरिया में गरीबों की फोटो खींचने की इजाज़त नहीं है क्युकी उत्तरी कोरिया में सर्वाधिक गरीब लोग रहते है और वहा की सरकार इस बात को गुप्त रखती है।

उत्तरी कोरिया के 20 अनसुने विचित्र तथ्य

11. उत्तरी कोरिया में आम जनता को कार खरीदने पर भी पाबंदी है । कहा जाता है वहा सिर्फ ज्यादा अमीर हस्तियों और सरकारी नौकरी वालो को ही कार खरीदने की इजाज़त है।

12. उत्तरी कोरिया में स्कूल के लिए टेबल और बाकी पढ़ाई संबंधित वस्तुएं खुद खरीदनी पड़ती है। और वहा के बच्चो से  स्कूल में  पढ़ाई के अलावा साफ सफाई भी करवाई जाती है। और अगर कोई अमीर आदमी का बच्चा है तो उसे साफ सफाई नही करनी पड़ती हैं क्योंकि वो उनसे रिश्वत लेकर उन्हें स्पेशल सुविधा प्रदान करते है।

13. नार्थ कोरिया की राजधानी Pyongyang में केवल कामयाब और अमीर लोग ही रहते है या सरकारी नोकरी करने वाले इस शहर में रह सकते है. बाकि लोगो को राजधानी के बाहर रहना पड़ता है। उत्तरी कोरिया में सभी लोगो के लिए समान अधिकार नहीं है।

14. उत्तरी कोरिया में टेलीविजन में सिर्फ तीन चैनल दिखाए जाते है । और वो चैनल पूरी तरह से सरकार के अधीन काम करते है और लोगो को उन चैनल पर क्या दिखाना है और क्या नहीं, यह सरकार तय करती है। इन चैनलों पर ज्यादातर उत्तरी कोरिया की खुद की न्यूज और किम जोंग उन के तारीफ के पुल बांधे जाते है। यहां कोई प्राइवेट चैनल नही है।

15. उत्तरी कोरिया के लोग अपने देश से बाहर नही जा सकते है और ना ही किसी दूसरे देश में जा कर बस सकते है । उत्तरी कोरिया के लोगो को वीजा नही दिया जाता है जिससे उन्हें सिर्फ अपने देश में ही रहना पड़ता है।

उत्तरी कोरिया के 20 अनसुने विचित्र तथ्य

16. उत्तरी कोरिया में गुमने गए कई पर्यटकों को वहा के लोगो के खिलाफ बोलने और उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ भड़काने के आरोप में काफी लंबी सजा दी गई।

17. उत्तरी कोरिया में 50% से भी ज्यादा जनता घनघोर गरीबी में जीती है।

लेकिन उत्तरी कोरिया की 99% जनता शिक्षित है जो वहा की सबसे अच्छी बात है।

18. उत्तरी कोरिया में गांजा और शराब जैसी चीजों पर पूरी तरह से छूट है।

उत्तरी कोरिया में काफी ज्यादा शराब पी जाती है।

19. आज पूरी दुनिया में साल 2021 चल रहा है लेकिन नॉर्थ कोरिया का कैलेंडर बिलकुल ही अलग है। नॉर्थ कोरिया में अभी साल 110 चल रहा है।कोरिया के पूर्वशासक किम इल-सुंग के जन्म दिवस से ही इस तरह साल की शुरुआत हुई।

20. उत्तरी कोरिया में किसी भी छोटी सड़को या हाईवे पर एक भी ट्रैफिक लाइट नही है। उत्तरी कोरिया में  पुलिस कर्मचारी इशारों से ही वाहनों को नियंत्रित करते है।

यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद ।

 अगर आप अपने देश को बेहतर मानते है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जय हिन्द जरूर लिखे।

Related Post

2 thoughts on “उत्तरी कोरिया के 20 अनसुने विचित्र तथ्य // Top facts about North Korea in Hindi 2021”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *