वेटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Interesting facts about Vatican City in hindi 202

By factshindime Jul 13, 2021

 हेलो नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के बारे मे कुछ रोचक तथ्य और जानकारी जो कम लोग ही जानते हैं। वेटिकन सिटी का कुल क्षेत्रफल लगभग 44 हैक्टेयर यानी 110 एकड़ है। वेटिकन सिटी की करेंसी यूरो है।

वेटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Interesting facts about Vatican City in hindi 202

वेटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Interesting facts about Vatican City in hindi 2021

1. वेटिकन सिटी की कुल जनसंख्या मात्र एक हजार है। जो कि लगभग एक गांव जितनी है। और इस देश की मातृभाषा लैटिन है।

2. वेटिकन सिटी का अपना रेडियो स्टेशन भी मौजूद है जो वेटिकन गार्डन के टावर के अंदर स्थित है। और यह रेडियो स्टेशन लगभग 20 भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारित होता है।

3. वेटिकन सिटी में रेलवे स्टेशन भी मौजूद है जिसे सन् 1930 में बनाया गया था। मगर रोचक बात यह है कि इस स्टेशन को वैटिकन के नागरिकों से ज्यादा टूरिस्टों द्वारा उपयोग किया जाता है।

4. वेटिकन सिटी एक छोटा देश होने के बावजूद भी खुद ही अपनी डाक टिकट संचालित करता है 

5. आपको जानकर हैरानी होगी कि वेटिकन सिटी इटली देश के ‘रोम शहर’ के अंदर बसा एक स्वतंत्र देश है।

 6. वेटिकन सिटी को ईसाई धर्म की मुख्य शाखा रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख केंद्र माना जाता है और रोमन कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोगों के सर्वेसर्वा पोप का निवास स्थान भी वैटिकन सिटी में ही होता है।

7. यह नगर, एक प्रकार से रोम नगर का एक छोटा सा भाग माना जाता है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासाद समूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं।

8. वैटिकन सिटी की करेंसी को इटली में भी चलाई जा सकती हैं अर्थात वेटिकन सिटी की करेंसी इटली में मान्य हैं।

9. वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर गिरिजाघर UNESCO द्वारा घोषित विश्व धरोहर में भी शामिल है।

10. वेटिकन सिटी में एक विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय स्थित हैं जो 14.5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। कहा जाता है यदि आप इस संग्रहालय की पेंटिंग को देखने में 1 मिनट का समय लगाते हैं तो यह पूरा संग्रहालय को घूमने में आपको पूरे 4 साल का समय लग जाएगा।

वेटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Interesting facts about Vatican City in hindi 2021

11. वेटिकन सिटी को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा भी मिला हुआ है और यह विश्व का पहला ऐसा देश है जो संपूर्ण देश ही वर्ल्ड हेरिटेज साइट के अंतर्गत आता जाता है।

12. विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन सिटी अपने देश के नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है।

13. वेटिकन सिटी के लोगों की बोल-चाल की भाषा लैटिन और इटालियन है। वेटिकन सिटी के लोग लैटिन और इटालियन में बातचीत करते हैं।

14. वेटिकन देश के कानून के हिसाब से वेटिकन नागरिकों को किसी भी तरह का कोई भी कर (टैक्स) अपनी सरकार (पोप) को नहीं भरना पड़ता। अपितु यह लोग अपने देश की तरक्की  तथा सड़के आदि की मरम्मत के लिए सरकार को कर(टैक्स) की वजाय करेंसी ही दान में देते हैं।

15. वेटिकन सिटी एक सम्पूर्ण राजशाही देश माना जाता है। इसके तहत पूर्ण विधायी, न्यायिक और कार्यकारी प्राधिकरण सरकार (पोप) के साथ रहता है।

16. वेटिकन सिटी में बने राजशाही महल में 1,000 से भी अधिक कमरों के साथ कई भवन भी मौजूद हैं। महल के भीतर अपार्टमेंट, संग्रहालय, बैठक कक्ष और सरकारी कार्यालय भी है।

17. वैटिकन सिटी को केवल व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र राज्य माना जाता है जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं बन पाया है।

18. ऐतिहासिक दस्तावेज से यह पता चलता है कि सेंट पीटर को वेटिकन पहाड़ी पर नेरोनियन उद्यान के पास ही सूलि पर चढ़ाया दिया गया था और उसे बेसिलिका की पहाड़ी में दफनाया गया था। इसे ही सेंट पीटर की कब्र माना जाता है।

19. प्रसिद्ध इतिहासकार पी.एन.ओक के अनुसार वेटिकन सिटी का सीधा संबंध भगवान शिव से रहा है। ऐसा कहा जाता है कि वेटिकन शब्द की उत्पत्ति वाटिका नामक शब्द से हुई है और वैटिकन सिटी का आकार भी शिवलिंग के आकर से मिलता जुलता है।

20. वेटिकन सिटी की स्थापना इसलिए की गई क्योंकि कैथोलिक चर्च के अनुसार ईसा मसीह के प्रतिनिधि को ‘पोप’ कहा जाता है और जो पोप का निवास स्थान होता है वह किसी भी देश के अधीन नहीं होना चाहिए. इसी के तहत वेटिकन सिटी को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी गई तथा यह दुनिया के नक्शे पर सबसे छोटा देश बनकर उभरा आया।

वेटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी | Interesting facts about Vatican City in hindi 2021 पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और ऐसे ही बेहतरीन तथ्य जानने के लिए शेयर करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *