वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य !! Top interesting facts about vietnam in hindi 2021

By factshindime May 22, 2021

 वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य

Vietnam एक ऐसा देश जिसका नाम लेते ही ‘वियतनाम वॉर’ का इतिहास जहन में तरो-ताजा होने लगता है। वियतनाम एक ऐसा देश है जिसने अमेरिका के 58000 सैनिकों को मार कर अमेरिका से युद्व जीता था। 1955 से शुरू होकर ये लड़ाई 1975 तक चली थी। इस लड़ाई में अमेरिका ने नई तकनीक का इस्तेमाल किया, लेकिन इससे अमेरिकी आम लोगों की जानें गईं। वहीं, वियतनाम ने गोरिल्ला तकनीक को अपनाया जो ज्यादा कारगर साबित हुआ था। और वियतनाम ने इस युद्ध को जीत कर पूरे विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया था। और अपने आप को एक शाक्तिशाली देश शाबित किया। इस युद्ध को ‘वियतनाम वॉर’ के नाम से जाना जाता है। जी हां दोस्तों आज हम आपको वियतनाम से जुड़े कुछ बेहद रोचक और दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे है। और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं यह जानकारी आपको बेहद पसंद आएगी। तो चलिए शुरू करते हैं।

वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य !! Top interesting facts about vietnam in hindi 2021

वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य

1. वियतनाम की जीडीपी लगभग 193.6 अरब डॉलर करीब है तथा  सकल घरेलू उत्पाद 2111 डॉलर प्रतिव्यक्ति है।

2. वियतनाम के लोग कार की खरीदारी करने से ज्यादा ब्रांडेड बाइक की खरीदारी करना पसंद करते हैं। और आपको जानकर आश्चर्य होगा 2015 में सिर्फ तीन लाख पंजीकृत कारों की तुलना में 40 मिलियन पंजीकृत मोटरबाइक थे।

3. वियतनाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा काफी उत्पादक देश है. वियतनाम से आगे ब्राजील है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा काफी उत्पादक देश कहा जाता है। वियतनाम हर साल 1,460,800 टन काफी उत्पादन करता है।

4. वियतनाम में अधिक बोली जाने वाली भाषा वियतनामी है।

5. पोतदार सूअर वियतनाम में एक सामान्य पालतू पशु की श्रेणी में आता है। अतार्थ वियतनाम के लोग सूअर पालना पसंद करते है।


वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य

6. सेपक टकरो (Sepak takraw) इस देश में खेला जाने वाला एक पारंपरिक खेल है। यह वॉलीबॉल के समान ही खेला जाता है। मगर इसमें खिलाड़ी गेंद को किक करने के लिए अपने पैरों का उपयोग करते हैं।

7. देश की कुल जनसँख्या का लगभग 86% संख्या मूल वियतनामियों की है तथा 14%  जनसँख्या दूसरे देशो से आकर वियतनाम में बसे लोगो की है। वियतनाम की कुल जनसंख्या लगभग 9.65 करोड़ (2019 तक) है।

8. Vietnam देश कलाकृतियों का देश है। आपको जानकर हैरानी होगी वियतनाम में 11 वीं शताब्दी से कई अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनाई जाती है और इन कलाकृतियों में सबसे अनोखी कलाकृति पानी की कठपुतली को बनाया जाता है। और पानी की कठपुतली कलाकृति देश विदेश में काफी मशहूर है।

9. आपको जानकर आश्चर्य होगा वियतनाम में विश्व की सबसे विशाल गुफा है जिसकी लंबाई 5 किलोमीटर और चौड़ाई 150 मीटर तथा इसकी ऊंचाई लगभग 200 मीटर है। वियतनाम की इस विशाल गुफा के अंदर 60 मीटर ऊंची कैल्साइट की दीवार हैं। जिसे ‘वियतनाम की महान दीवार’ कहा जाता है।

10. वियतनाम देश में नया साल 1 जनवरी को नहीं बल्कि फरवरी के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। इस सप्ताह को वियतनामवाशी विशेष रूप से शोर शराबा करके मनाते हैं। वियतनाम देश के अनुसार नए साल का आगमन शोर-शराबे की ध्वनि से कर बुरी आत्माओं को देश से दूर रखने और दीर्घायु पाने के लिए किया जाता है।

वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य


11. वियतनाम अपनी एक बुरी आदत के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है वियतनाम के निवासी कुत्ते और बिल्ली का मांस खाते हैं। जो बेहद ही शर्मनाक बात है।

12. वियतनाम की राजधानी हनोई(Hanoi) है और यहां की जनसंख्या लगभग 65 लाख हैं। 

13. आपको जानकर हैरानी होगी कि वियतनाम में एक अजीब तरीके की शराब मिलती है। इस शराब को एक बोतल में सांप, बिच्छू रख उस बोतल के अंदर चावल, आदि डाल कर बनाया जाता है और सांप के जहर का असर ख़त्म करने के लिए एथेनॉल डाला जाता है। वियतनाम वासी इस शराब को बेहद चाव से पीते है। और इसे नाग शराब के नाम से जाना जाता है।

14. वियतनाम विश्व में काजू का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। विश्व में लगभग 30%  प्रतिशत काजू वियतनाम से ही आता है। 

15. वियतनाम वासी अंडे से बनी काफी को बड़े चाव से पीते हैं इस काफी को बनाने के लिए इसमें अंडा डाला जाता है और काफी की ऊपरी परत अंडे से ढकी होती है। इस काफी को एग कॉफी (Egg coffee) कहा जाता है।

वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य


16. वियतनाम में कछुए को समृद्धि और स्वस्थता का प्रतिक माना जाता है।

17. इस देश के स्त्री-पुरुष दोनों ही अत्यधिक मात्रा में धूम्रपान करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम दुनिया के टॉप 5 देशों में से एक है जहां अत्यधिक मात्रा में धूम्रपान किया जाता है।

18.  वियतनाम विश्व में 46 वां सबसे घनी आबादी वाला देश है।

19. एक रोचक और बेहतरीन तथ्य यह भी है की वियतनाम की बेरोजगारी दर सभी विकासशील देशों में सबसे कम है।

 

20. वियतनामी लोग मूलभूत सुविद्याओ भरा जीवन जीते हैं। जिनमें परिवार, सद्भाव, मानवता और समुदाय शामिल हैं।

वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य

21. वियतनाम का सबसे बड़ा शहर ‘हो ची मिन्ह सिटी’ (Ho Chi Minh City) है, जिसकी आबादी लगभग 8 मिलियन से अधिक है। 

22. चावल इस देश का सबसे लोकप्रिय भोजन है। जबकि फ़ॉ या नूडल्स दूसरे स्थान पर आता है।

23. Vietnam में वियतनामी अजगर, कछुए और घोड़े सहित कई सांस्कृतिक प्रतीक है। जिनकी वियतनामी पूजा भी करते है। 

Tags:-

Interesting facts about Vietnam in hindi

Amazing facts about Vietnam in hindi

Vietnam facts in Hindi


और पढ़ें….

जानवरों के बारे में 30 रोचक तथ्य 2021


30 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य जिसे आप नही जानते


दुनिया के सबसे मजेदार रहस्य जिसे आप नही जानते होंगे ?


मानव शरीर से जुड़े 35 रोचक तथ्य और जानकारी

वियतनाम से जुड़े मजेदार और रोचक तथ्य पढ़कर आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और अपने दोस्तो को शेयर करें और हमे सपोर्ट जरूर करे।

Follow Us

Facebook

Instagram

Twitter



 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *